देश की खबरें | कोविड-19: संक्रमित व असंक्रमित महिलाओं ने बच्चों की अस्थायी तौर पर अदला-बदली की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस ने दो मांओं को अपने बच्चों की उचित देखभाल की खातिर उनकी अस्थायी तौर पर अदलाबदली करने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई और उसका बच्चा संक्रमित नहीं है जबकि दूसरी महिला संक्रमित नहीं है लेकिन उसका बच्चा संक्रमित है।

जियो

गंगटोक, 14 जून कोरोना वायरस ने दो मांओं को अपने बच्चों की उचित देखभाल की खातिर उनकी अस्थायी तौर पर अदलाबदली करने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई और उसका बच्चा संक्रमित नहीं है जबकि दूसरी महिला संक्रमित नहीं है लेकिन उसका बच्चा संक्रमित है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से शराब की बोतलें बरामद: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक स्वस्थ मां का 27 महीने का बच्चा कोविड-19 से पीड़ित है। ऐसे में एसटीएनएम अस्पताल के चिकित्सकों ने संक्रमित बच्चे को उस महिला की देखरेख में रख दिया जो खुद संक्रमित है लेकिन उसका छह वर्षीय बच्चा संक्रमित नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल के लिए उस छह वर्षीय बच्चे को स्वस्थ महिला की देखरेख में दे दिया गया।

यह भी पढ़े | भारत ने नेपाली सरकार के सामने उठाया सीमा पर गोलीबारी का मामला, 1 भारतीय की हुई थी मौत.

एसटीएनएम अस्पताल के एक बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया, ‘‘छह वर्षीय बच्चे के परिवार के सभी सदस्य कोविड-19 से पीड़ित हैं। बच्चे की देखरेख के लिए घर में कोई नहीं था। तब हमें एक महिला के बारे में पता चला जो खुद स्वस्थ है लेकिन उसका 27 माह का बच्चा संक्रमित पाया गया है। वह महिला भी अपने बच्चे के लिए परेशान थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसलिए दोनों मांओं ने बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए उनकी अस्थायी तौर पर अदलाबदली कर ली।’’

अधिकारियों ने बताया कि 27 माह का संक्रमित बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के साथ अस्पताल के पृथक वार्ड में है और छह वर्षीय स्वस्थ बच्चे को गंगटोक में एक स्कूल में बनाए गए पृथक-वास केंद्र में स्वस्थ मां के साथ रखा गया है।

बच्चों की अदला-बदली शुक्रवार सुबह की गई।

सिक्किम में कोविड-19 से पीड़ित 63 लोगों का इलाज चल रहा है, ये सभी अन्य राज्यों से यहां लौटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी