Coronavirus Update: झारखंड में कोविड-19 से और 132 लोगों की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 132 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 5974 नए मामले आए हैं.
रांची, 6 मई : झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 132 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 5974 नए मामले आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 3205 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,57,345 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 61 लोगों की मौत
राज्य में अभी तक 1,94,433 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 59,707 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 36,209 नमूनों की जांच की गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

