एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है।

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 764 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 36,511 हो गई है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नशे में टल्ली एक शख्स ने रेनकोट समझकर अस्पताल से चुरा लिया PPE किट, टेस्ट कराए जाने पर उसकी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव.

देश में फिलहाल 5,65,103 संक्रमित मरीज उपचाररत हैं।

आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.53 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और घटकर 2.15 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- अभी स्वस्थ हूं, चिरायु अस्पताल में चल रहा है इलाज.

यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के मामले 50,000 से ज्यादा सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक, 31 जुलाई तक 1,93,58,659 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 5,25,689 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

जिन 764 और लोगों की मौत हुई है उनमें 265 महाराष्ट्र से, 97 तमिलनाडु से, 84 कर्नाटक से, 68 आंध्र प्रदेश से, 45 पश्चिम बंगाल से, 43 उत्तर प्रदेश से, 27 दिल्ली से, 23 गुजरात से, 16 पंजाब से हैं। वहीं बिहार और तेलंगाना से 14-14, जम्मू-कश्मीर से 12 और राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश से 10, ओडिशा से आठ, असम, हरियाणा और उत्तराखंड से चार-चार, गोवा, झारखंड, केरल से तीन-तीन, छत्तीसगढ़ से दो जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, मणिपुर और पुडुचेरी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).