देश की खबरें | कोविड-19 : निजी अस्पतालों के अत्यधिक फीस वसूलने पर निर्देश देने से उच्च न्यायालय का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को ऐसा कोई निर्देश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था कि कोविड-19 के लिए चिह्नित कोई भी निजी अस्पताल मरीजों से अत्यधिक शुल्क नहीं वसूले और न ही धन की कमी के कारण उनका इलाज करने से इनकार करे।

जियो

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को ऐसा कोई निर्देश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था कि कोविड-19 के लिए चिह्नित कोई भी निजी अस्पताल मरीजों से अत्यधिक शुल्क नहीं वसूले और न ही धन की कमी के कारण उनका इलाज करने से इनकार करे।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने कहा कि हालांकि याचिका में उठाया गया मुद्दा अच्छा है लेकिन वह जनहित मुकदमे में कोई ऐसा आदेश पारित नहीं कर सकती जिसे लागू करना मुश्किल हो।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस के 141 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘इस समय हम कोई निर्देश जारी नहीं करना चाहते।’’

पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता और वकील अमित साहनी की याचिका का निस्तारण कर दिया जिसमें एक निजी अस्पताल द्वारा इलाज के लिए जारी शुल्क के संबंध में दिल्ली सरकार के 24 मई के परिपत्र का हवाला दिया गया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली हाईकोर्ट ने लॉकडाउन बढ़ाने की जनहित याचिका को किया खारिज.

पीठ ने कहा कि अत्यधिक शुल्क वसूलने के मामले में संबंधित पक्ष ऐसे अस्पताल के खिलाफ अदालत का रुख कर सकता है और जनहित याचिका में आम निर्देश नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने साहनी से इस याचिका में उठाए मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार का रुख करने के लिए कहा।

याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने कई अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया और उसके तीन जून तक के आदेश में अधिकारियों ने तीन निजी अस्पतालों मूल चंद खैराती लाल अस्पताल, सरोज सुपर स्पैश्यिलिटी अस्पताल और सर गंगा राम अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किया।

ये अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) मरीजों को 10 प्रतिशत आईपीडी और 25 प्रतिशत ओपीडी सेवाएं मुहैया कराने के लिए बाध्य हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने इन निजी कोविड-19 अस्पतालों में से एक का परिपत्र देखा जिसमें कोविड-19 मरीज के लिए न्यूनतम बिल तीन लाख रुपये तय किया गया और कहा गया कि मरीज को दो बेड/तीन बेड श्रेणी में चार लाख रुपये अग्रिम भुगतान करने पर ही भर्ती किया जाएगा और अकेले कमरे के लिए पांच लाख रुपये तथा आईसीयू के लिए आठ लाख रुपये का बिल देना होगा।

जनहित याचिका में कहा गया है, ‘‘एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते शासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि निजी अस्पताल मरीजों से अत्यधिक शुल्क न वसूले और साथ ही जिन मरीजों को फौरन इलाज/आईसीयू की जरूरत है उन्हें पैसे नहीं होने के कारण भर्ती करने से इनकार नहीं किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर