देश की खबरें | कोविड-19: तमिलनाडु के राज्यपाल एक सप्ताह के लिए पृथक-वास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राजभवन में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 29 जुलाई तमिलनाडु के राजभवन में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे।

राजभवन की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ‘तंदुरुस्त और स्वस्थ’ हैं। साथ ही इसमें यह संकेत दिया गया कि एहतियात के तौर पर पृथक-वास का कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमित तीनों लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती कराया है और उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को राज भवन के चिकित्सा अधिकारी ने राज्यपाल की नियमित जांच की और उन्हें 'स्वस्थ और तंदुरुस्त’ पाया।

विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘' हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें सात दिन तक पृथक-वास में रहने के लिए कहा है।’’

यह भी पढ़े | मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके बाद राज्यपाल पृथक-वास में चले गए हैं और राजभवन स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहा है।

इससे पहले सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राजभवन में तैनात 84 सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन कर्मी संक्रमित पाए गए, लेकिन उनमें से कोई भी राज्यपाल या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\