देश की खबरें | कोविड-19: प्लाज्मा दान को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलायेगा गोवा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार राज्य में कोविड-19 से उबर चुके लोगों को अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर एक अभियान शुरू करेगी ताकि अन्य मरीजों के इलाज में मदद मिल सके।
पणजी, 11 जुलाई गोवा सरकार राज्य में कोविड-19 से उबर चुके लोगों को अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर एक अभियान शुरू करेगी ताकि अन्य मरीजों के इलाज में मदद मिल सके।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि यह जागरूकता अभियान रविवार से शुरू होगा।
उन्होंने कहा,"हम ठीक हो चुके कोविड-19 रोगियों को आगे आकर अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह अन्य लोगों का जीवन बचाएगा।"
राणे ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी के लिए जरूरी मशीन राज्य के गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में सोमवार तक स्थापित हो जाएगी।
यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटें में 1403 नए मरीजों की हुई पुष्टि.
उन्होंने कहा, "हम लोगों की जान बचाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, करेंगे।"
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बीच, दक्षिण गोवा के ईएसआई अस्पताल में इलाज करा रहे दो संक्रमित मरीजों की शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह मौत हो गयी।
उन्होंने कहा कि 80 वर्षीय और 31 वर्षीय इन दो मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,251 हो गई है, जिनमें से 895 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)