देश की खबरें | कोविड-19: निषिद्ध क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने किया ड्रोन का इस्तेमाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के खतरे का मुकाबला करने के लिए निषिद्ध क्षेत्रों पर प्रभावी रूप से निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कोरोना वायरस के खतरे का मुकाबला करने के लिए निषिद्ध क्षेत्रों पर प्रभावी रूप से निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अयोध्या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान हमने ऐरोडाईन इंडिया से ड्रोन लिए थे। पुलिस को महामारी का मुकाबला करने में इससे सहायता मिली।”
उन्होंने कहा कि ड्रोन की सहायता से पुलिसकर्मियों को सुरक्षित दूरी से स्थिति पर नजर रखने में सहायता मिली।
मीणा ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से दिन और रात दोनों समय निगरानी की गई और चित्र तथा वीडियो के रूप में जानकारी एकत्र की गई।
उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्वी जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में ड्रोन का प्रयोग किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)