देश की खबरें | कोविड-19 : झारखंड में मृतकों की संख्या कम होकर 13 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 13 लोगों की मौत हुई है जो मई में एक दिन में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 4,958 हो गयी है।
रांची, 30 मई झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 13 लोगों की मौत हुई है जो मई में एक दिन में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 4,958 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में रविवार को कहा कि राज्य में अब भी 10,946 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।
राज्य में दो मई को कोविड-19 से सबसे अधिक 159 लोगों की मौत हुई थी जो इस महीने में मृतकों की सबसे अधिक संख्या रही।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमीनी हकीकत का पारदर्शिता से आकलन करने के लिए पांच जिलों में होने वाली मौतों का ऑडिट कराने का आदेश दिया।
राज्य में कोविड-19 से सबसे अधिक मौत राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में हो रही थी और अब वहां मृतकों की संख्या गिरकर क्रमश: चार और तीन रह गई है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद से रांची, पूर्व सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग जिलों में मृत्यु दर 0.9 प्रतिशत से बढ़कर 1.46 प्रतिशत हो गयी।
स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के 823 नए मामले आए और इसी के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,36,240 हो गयी है।
धनबाद, गुमला, लातेहर, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
राज्य के 24 में से 16 जिलों बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गढवा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।
बहरहाल, राज्य में मृत्यु दर अब भी 1.47 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 1.20 प्रतिशत से अधिक है।
बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 3,20,336 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के लिए राज्य में लॉकडाउन को तीन जून तक बढ़ा दिया है।
राज्य में आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से सात दिन के पृथक-वास में रहने समेत कई अन्य पाबंदियां लागू की गई हैं।
झारखंड ने अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी रोक दिया गया है और शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या 11 तक सीमित कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

