देश की खबरें | भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोविड-19 संकट: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से कोविड-19 खत्म हो जाएगा। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में एलके अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के शामिल ना होने पर भी टिप्पणी की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, चार अगस्त शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से कोविड-19 खत्म हो जाएगा। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में एलके अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के शामिल ना होने पर भी टिप्पणी की।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में कोरोना वायरस संकट के बीच पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन पर तंज कसा।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput suicide case: शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती.

शिवसेना ने कहा, ‘‘ देश के प्रधानमंत्री के मंदिर की नींव रखने से बड़ा स्वर्णिम पल कोई नहीं हो सकता। कोरोना वायरस फैला है लेकिन वह भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा’’

उसने साथ ही कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अडवाणी और जोशी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे। वह कोविड-19 के मद्देनजर अयोध्या नहीं जा रहे। इस अभियान से जुड़ी रहीं उमा भारती भी अयोध्या नहीं जाएंगी।

यह भी पढ़े | बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती: संजय राउत, शिवसेना: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिवसेना ने कहा कि देश भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है।

उसने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस फैला है। अयोध्या, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में यह फैला है। यह संकट भी भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा।’’

उसने कहा कि अयोध्या में सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय ने उठाई और अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वहां नहीं जा पाने से कार्यक्रम थोड़ा फीका तो पड़ेगा। शाह ने रविवार को ही कोरोना वायरस से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट