एजेंसी न्यूज

कोविड-19: सीआईएसएफ ने फाइलों के आदान-प्रदान के लिए ई-कार्यालय एप का शुभारंभ किया

एप ‘ई-कार्यालय’ को सीआईएसएफ की ही तकनीकी टीम ने विकसित किया है।

कोविड-19: सीआईएसएफ ने फाइलों के आदान-प्रदान के लिए ई-कार्यालय एप का शुभारंभ किया
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का उपाय तलाशते हुए अपने 1.62 लाख कर्मचारियों के लिए फाइलों और दस्तावेजों के आदान-प्रदान के लिए एक ई-कार्यालय एप की शुरुआत की है।

एप ‘ई-कार्यालय’ को सीआईएसएफ की ही तकनीकी टीम ने विकसित किया है।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) हेमेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा एप है जो सुरक्षा बल के भीतर पारंपरिक तौर पर होने वाले फाइलों के आदान-प्रदान की पूरी तरह से नकल करेगा। विभिन्न सुरक्षा संबंधी चिंताओं और मौजूदा मानकों के आधार काम करने के लिए इसमें डिजिटल हस्ताक्षर का भी विकल्प उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए ई-कार्यालय सेवा पर रिकवरी साइट भी बनायी गयी है।

उन्होंने कहा कि एप में पूरी तरह से फाइल अपने पारंपरिक रूप में ही दिखेंगी। फाइल को खोला जा सकता है, इस पर काम किया जा सकता है और उसी तरीके से बंद किया जा सकता है।

सरकारी आदेश के अनुसार उप सचिव श्रेणी के अधिकारियों को ही सिर्फ कार्यालय आने की इजाजत है जबकि इससे नीचे की श्रेणी के कर्मचारियों में एक-तिहाई को निर्धारित दिन पर काम पर आने को कहा गया है।

इस एप से काम करने में आसानी होगी। अधिकारी ने बताया कि इससे अधिकारी घर से भी काम कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).