देश की खबरें | कोविड-19 से सीआईएसएफ जवान की मौत, संक्रमण से अभी तक बल के 10 जवानों की मृत्यु
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 49 वर्षीय जवान की कोविड-19 से मौत हो गई।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई मुंबई हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 49 वर्षीय जवान की कोविड-19 से मौत हो गई।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक अपने 10 जवानों को खोया है।
उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल बासुदेब मंडल की मंगलवार को नवी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई।
मंडल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ की टुकड़ी में तैनात थे। उन्हें बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद नौ जून को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दो दिन बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली।
मंडल पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के रहने वाले थे।
अद्धैसैनिक बल में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 10 कर्मियों की मौत हुई है जबकि 1,400 से ज्यादा के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
करीब 1.62 लाख कर्मियों वाला सीआईएसएफ देश के 63 हवाईअड्डों के साथ-साथ अंतरिक्ष और परमाणु संस्थानों/प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

