देश की खबरें | कोविड-19 : केंद्र ने राज्यों से मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे लाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने पांच राज्यों के उन 15 जिलों को उचित तरह से निषिद्ध क्षेत्रों का निर्धारण करने, गृह-पृथकवास में रहने वालों की प्रभावी निगरानी करने और पर्याप्त संख्या में नमूनों का परीक्षण करने के साथ ही निर्बाध रूप से मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने को कहा, जहां कोविड-19 संबंधी मौत और संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर केंद्र ने पांच राज्यों के उन 15 जिलों को उचित तरह से निषिद्ध क्षेत्रों का निर्धारण करने, गृह-पृथकवास में रहने वालों की प्रभावी निगरानी करने और पर्याप्त संख्या में नमूनों का परीक्षण करने के साथ ही निर्बाध रूप से मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने को कहा, जहां कोविड-19 संबंधी मौत और संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा की गई समीक्षा बैठक में जिलों के अधिकारियों से एंबुलेंस के पहुंचने के समय में कमी लाने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एंबुलेंस सेवा एक भी मामले में मरीज को इंकार नहीं करे।

यह भी पढ़े | देश में COVID-19 के मामले 40 लाख के पार, 31 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ.

उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण से मौत के मामलों में कमी लाने के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती मरीजों का प्रभावी ढंग से इलाज सुनिश्चित किया जाए।

आंध्र प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के इन 15 जिलों में पिछले चार सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों, उपचाराधीन मामलों और म‍ौत के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढ़े | Mathura: भारी बारिश के चलते कार सहित यमुना में बहे दरोगा, बचाए गए.

इन जिलों में चित्तूर, प्रकासम, मैसूर, बेंगलुरु शहरी, बेल्लारी, कोप्पल, दक्षिण कन्नड, दावणगेरे, लुधियाना, पटियाला, चेन्नई, कोयंबटूर, सेलम, लखनऊ और कानपुर नगर शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक के दौरान भूषण ने इन राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों का आह्वान किया कि वे संक्रमण की श्रृंखला पर अंकुश लगाने और कोविड-19 की मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे लाने के लिए कार्य योजना बनाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज