एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 15,536 हुए, अब तक कुल 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोविड-19 से शनिवार को एक और मरीज की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या 36 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 15,536 हो गये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 15,536 हुए, अब तक कुल 36 लोगों की मौत

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम में कोविड-19 से शनिवार को एक और मरीज की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या 36 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 15,536 हो गये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जिस मरीज की मौत हुई, उसे किडनी की बीमारी थी । उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस हफ्ते राज्य में 22 मरीजों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 36 हो गई है।

मंत्री ने शनिवार को संवाददातओं से कहा कि राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर राष्ट्रीय दर 2.69 प्रतिशत की तुलना में महज 0.23 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | असम में कोरोना का कहर, गुवाहाटी समेत कामरूप जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा.

उन्होंने कहा कि राज्य में कुल इलाजरत मामले 5,650 है। मामलों के दोगुना होने की दर 16 दिन से घट कर अब 11 दिन हो गई है, जो ‘‘हमारे लिये अच्छा संकेत नहीं’’ है।

राज्य में 9,848 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

इस बीच, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य के सदिया से भाजपा विधायक बोलिन चेतिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित होने वाले राज्य के वह तीसरे विधायक हैं। उन्हें तिनसुकिया सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).