विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जोहानिसबर्ग, 19 जुलाई (एपी) अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और स्थिति के समान्य होने के फिलहाल कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। दुनियाभर में संक्रमण के कारण मौत के मामले छह लाख के पार जा चुके हैं।
जोहानिसबर्ग, 19 जुलाई (एपी) अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और स्थिति के समान्य होने के फिलहाल कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। दुनियाभर में संक्रमण के कारण मौत के मामले छह लाख के पार जा चुके हैं।
विश्व में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले जहां अमेरिका में सामने आए हैं। वहीं सबसे अधिक मामलों की सूची में दक्षिण अफ्रीका 3,50,879 मामलों के साथ पांचवे नंबर पर आ गया है।
वहीं चीन के उरुमकी में रविवार को 13 और दक्षिण कोरिया में 40 से कम नए मामले सामने आए।
चीन में मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के बाद उरुमकी शहर में संक्रमण का नया दौर शुरू हो गया। इससे पहले बीजिंग में 330 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़े | रूस में कोरोना मामलों की संख्या 7.6 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 6 हजार 234 नए मामले आए सामनें.
चीन की मीडिया के अनुसार उरुमकी शहर में अधिकारियों ने सबवे, बसों और टैक्सियों की संख्या घटा दी है साथ ही कुछ रिहायशी इलाकों को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के शहर छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि रविवार को 34 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले 13,745 पर पुहंच गए हैं। देश में संक्रमण से 295 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन और दक्षिण कोरिया दोनों ने ही विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए केाविड-19 की जांच और दो सप्ताह तक पृथक रहना अनिवार्य कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक दिन की राहत के बाद अगले दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए। संक्रमण को देखते हुए मेलबर्न और पड़ोसी मिटशेल में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 363 नए मामले दर्ज किए। दो बुजुर्ग पुरुषों और एक महिला की मौत हो जाने से देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 122 हो गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को एक दिन में सामने आए नए मामलों की संख्या 2,59,848 बतायी थी।
‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के आंकड़ों के अनुसार इस घातक वायरस से विश्वभर में 6,01,549 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें से सबसे अधिक 1,40,119 लोगों की जान अमेरिका में गई। इसके बाद ब्राजील में 78,772, ब्रिटेन में 45,358 और मेक्सिको में 38,888 लोगों की जान गई है।
आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में संक्रमण मामले 1.42 करोड़ से अधिक हो गये हैं जिनमें अमेरिका में 37 लाख मामले हैं। इसके बाद 20 लाख से अधिक मामले ब्राजील में और 10 लाख से अधिक मामले भारत में हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि जांच की कमी और आंकड़ें एकत्रित करने से जुड़ी समस्याओं के कारण इन आंकड़ों के कई गुना अधिक होने की आशंका है।
उधर ब्रिटेन में क्रिसमस तक स्थिति सामान्य होने की ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की उम्मीदों पर वैज्ञानिकों ने यह कहकर पानी फेर दिया कि बिना टीके के सामान्य जीवनशैली अभी दूर की कौड़ी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

