देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के मामले 90,000 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 3,384 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90,000 के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 448 हो गई।
भुवनेश्वर, 27 अगस्त ओडिशा में कोविड-19 के 3,384 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90,000 के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 448 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 90,986 हो गए हैं।
यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में उप-चुनाव राज्य के भविष्य का चुनाव: पूर्व CM कमल नाथ.
उन्होंने बताया कि नए मामले सभी 30 जिलों में सामने आए। जबकि सात लोगों की मौत चार जिलों में हुई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई।’’
अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 2,128 मामले पृथक-केन्द्रों और अन्य 1,256 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने से महामारी की चपेट में आए।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 27,672 लोगों का इलाज जारी है और 62,813 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

