देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश मे कोविड-19 के मामले 10 बढ़कर 292 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 10 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़ कर 292 हो गये।
शिमला, 29 मई हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 10 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़ कर 292 हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में पांच मरीज हमीरपुर के और पांच मरीज कांगड़ा के हैं।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.
अधिकारियों ने बताया कि वे सभी अन्य राज्यों से लौटकर आये थे। उनमें से चार महाराष्ट्र से, तीन दिल्ली से, दो गुजरात से और एक राजस्थान से लौटा था।
हमीरपुर में अब कोविड-19 के 98 मामले हो गये हैं जो राज्य के कुल मामलों का एक तिहाई है। इन मरीजों में एक की जान चली गयी जबकि 13 स्वस्थ हो चुके हैं। 84 का इलाज चल रहा है। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गर्मी से बेहाल जनता, सीहोर में पानी की तलाश के लिए 2 किलोमीटर दूर जा रहे लोग.
कांगड़ा में अबतक कुल 74 मामले सामने आये। उनमें से 20 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गयी तथा 54 का उपचार चल रहा है।
राज्य में फिलहाल 205 मरीज उपचार से गुजर रहे है जबकि 81 स्वस्थ हो चुके हैं एवं छह मरीजों की मौत हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

