स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 438 नये मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही, 7,788 ऐसे मामले भी सामने आये हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। दोनों तरह के मामले कल की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं।
वहीं, उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में रविवार कोरोना वायरस के कुल 4,455 नए मामले सामने आये, जो शनिवार को सामने आए मामलों से अधिक हैं।
हालांकि, कई देशों की तुलना में यह संख्या कम है, लेकिन दैनिक मामले चीन में 2019 के अंत में वुहान में मिले मामलों के बाद सबसे ज्यादा हैं।
शंघाई में 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन का सामना कर रही है। पूर्वी पुडोंग क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार को घरों से निकलने की इजाजत दी जानी थी, जबकि पश्चिमी पुशी क्षेत्र में शुक्रवार से चार दिन के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है।
आश्वासन के बावजूद, पुडोंग में लाखों लोग लगातार घरों में कैद हैं। निवासियों से कहा गया है कि वे रोज़ाना कोविड-19 की जांच करें, घर में मास्क लगाने समेत एहतियाती उपाय करें और परिवार के सदस्यों के नजदीक जाने से बचें।
वुहान में 76 दिन का लॉकडाउन लगाया था लेकिन वहां लोगों को इसे लेकर ज्यादा शिकायतें नहीं थी लेकिन शंघाई में कई लोग इसकी शिकायतें कर रहे हैं । वे सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां बता रहे हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की सदस्य सुन चुनलैन ने आग्रह किया है कि शंघाई में जल्द से जल्द कोविड के मामलों पर काबू करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए जाएं।
चीन में कोविड के मामले बढ़ने के बावजूद 20 मार्च के बाद संक्रमण के कारण किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई है। देश में अबतक 4,638 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY