देश की खबरें | कोविड-19: 21 अगस्त तक करीब 77,000 सुरक्षाकर्मी संक्रमित हुए, 401 ने जान गंवायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एनएसजी जैसे अर्धसैनिक बलों के कर्मियों सहित 76,768 सुरक्षाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं जबकि 401 की मौत हुई है। यह जानकारी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की एक रिपोर्ट से मिली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 सितम्बर देशभर में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एनएसजी जैसे अर्धसैनिक बलों के कर्मियों सहित 76,768 सुरक्षाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं जबकि 401 की मौत हुई है। यह जानकारी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की एक रिपोर्ट से मिली है।

‘‘कोविड-19 संकट को लेकर भारतीय पुलिस की प्रतिक्रिया’’ शीर्षक वाली रिपोर्ट (21 अगस्त तक संकलित) में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण सबसे अधिक 129 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जबकि 12,760 संक्रमित हुए हैं। तेलंगाना में इस वायरस के कारण 40 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कुत्ते को भौंकने पर आग- बबूला हुआ किसान, गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार.

देशभर में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से अर्धसैनिक बलों के 15,318 मामले हैं। इसमें से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 5,467 मामले सामने आये हैं और 24 मौतें हुईं हैं।

पिछले सप्ताह जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार का मुकाबला करने और सार्वजनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तेलंगाना पुलिस द्वारा डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया गया। इसमें कहा गया है कि शहर की पुलिस ने गलत सूचनाओं, फेक न्यूज और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर मल्टीमीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग किया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: हरसिमरत कौर बादल के कुछ भी हासिल नहीं हुआ वाले बयान पर सीएम अमरिंदर सिंह का पलटवार, कहा-कोई भी अब उनपर नहीं करने वाला भरोसा.

शहर के विभिन्न स्थानों पर मास्क लगाने के नियम के उल्लंघन का पता कैमरों से लगाया गया।

रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि पूर्ववर्ती महीनों के दौरान लागू किये गए प्रौद्योगिकी विकास का लाभ उसे महामारी के दौरान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू