देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में 998, केरल में 3,272 और आंध्र में 316 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 998 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हो गई। वहीं केरल में 3,272 और आंध्र प्रदेश में 316 नए मरीज सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम/अमरावती, सात दिसंबर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 998 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हो गई। वहीं केरल में 3,272 और आंध्र प्रदेश में 316 नए मरीज सामने आए।

कर्नाटक में राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,94,004 हो गए हैं। वहीं, 11 और मरीजों की मौत के साथ यहां मृतकों की संख्या 11,867 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

इसके अनुसार राज्य में अभी 24,767 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं केरल में कोविड-19 के 3,272 नए मामले आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6,39,664 हो गई। इसके अलावा राज्य में 23 संक्रमित मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 2,441 हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में आज 1,307 नए केस पाए गए, 10 की मौत, 1,245 ठीक हुए: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में 36 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। केरल में फिलहाल 59,467 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में सोमवार को पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 316 नये मामले सामने आए। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,72,288 हो गयी है।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पांच और लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ कर 7,038 हो गई है ।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 5,626 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका