एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा 9,860 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9,860 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 113 लोगों की मौत हुई है।

देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा 9,860 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, दो सितंबर कर्नाटक में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9,860 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 113 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,61,341 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 5,950 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 17433 नए केस, 292 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कर्नाटक में अभी तक 30 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 73,317 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है।

इलाज के बाद 6,287 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, अभी तक 2,60,913 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़े | Martyr Subedar Rajesh Kumar: सूबेदार राजेश कुमार पाकिस्तान की सेना से लोहा लेते हुए शहीद, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 50 लाख रुपए और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान.

एक दिन में आए नौ हजार से ज्यादा मामलों में से 3,420 मामले अकेले बेंगलुरु सदर जिले से हैं।

इससे पहले 27 अगस्त को 9,386 नए मामले आए थे।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक 3,61,341 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें से 5,950 लोगों की मौत हो चुकी है, 2,60,913 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और 94,459 लोगों का इलाज चल रहा है। उपचाराधीन लोगों में 93,708 लोग अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं जबकि 751 मरीज आईसीयू में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).