देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 75 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2,493 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,493 हो गई है।
बेंगलुरू, 28 मई कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,493 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विभाग द्वारा दोपहर में जारी बुलेटिन में बताया कि अब तक इस खतरनाक वायरस से 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 809 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में फिलहाल कोरोना पीड़ित 1,635 लोगों का उपचार किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को उपचार के बाद स्वस्थ् 28 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
यह भी पढ़े | टिड्डी दल का हमला: पौधों के लिए प्रलयंकारी टिड्डी का गहराता प्रकोप, पंजाब और मध्यप्रदेश में किया प्रवेश.
राज्य में सामने आए संक्रमण के 75 नए मरीजों में 46 वो लोग शामिल हैं जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आए हैं। इसके अलावा इनमें तमिलनाडु से लौटे छह, तेलंगाना से लौटे दो तथा केरल और दिल्ली से लौटा एक-एक व्यक्ति भी शामिल है। एक व्यक्ति ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की है।
राज्य में सबसे ज्यादा 27 नए मामले उडुपी से सामने आए हैं। इसके बाद हासन से 13, बेंगुलुरू शहरी और यादगिरी से सात-सात, चित्रदुर्ग और दक्षिण कन्नड़ से छह-छह, कलबुर्गी, चिकमंगलुरु से तीन-तीन और रायचुर से एक मामला सामने आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

