देश की खबरें | कोविड-19: केरल में संक्रमण के 67 नए मामले, एक लाख लोगों पर रखी जा रही निगरानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए। अकेले पलक्क्ड़ जिले में ही 29 मामले सामने आए और राज्य में एक लाख से अधिक लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
तिरुवनंतपुरम, 26 मई केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए। अकेले पलक्क्ड़ जिले में ही 29 मामले सामने आए और राज्य में एक लाख से अधिक लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
राज्य अब तक संक्रमण के कुल 963 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 415 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1.4 लाख लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.
संक्रमण ताजा मामलों में से 27 व्यक्ति विदेश से आए थे और 33 अन्य राज्यों से आए थे।
अन्य राज्यों से आए लोगों में से 15 महाराष्ट्र, नौ तमिलनाडु और पांच लोग गुजरात से आए थे।
यह भी पढ़े | Coronavirus: पिछले 24 घंटे में CRPF का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 369 हुई.
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने से सात लोग संक्रमित हुए।
कन्नूर में संक्रमण के आठ, कोट्टायम में छह, मलप्पुरम और एरनाकुलम में पांच-पांच, त्रिशूर और कोल्लम में चार-चार और कासरगोड और अलप्पुझा में तीन-तीन मामले सामने आए।
विजयन ने कहा, “हम संक्रमण के अगले चरण में पहुंच गए हैं जहां विदेश और अन्य राज्यों से लोग आ रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के विधायकों और सांसदों के साथ मंगलवार को आभासी बैठक की जिसमें सभी ने महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

