एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 41,457 नये मामले; बेंगलुरू में अकेले 25,595 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में संक्रमण के 41,457 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2.5 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई है।

देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 41,457 नये मामले; बेंगलुरू में अकेले 25,595 नये मामले

बेंगलुरु, 18 जनवरी कर्नाटक में संक्रमण के 41,457 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2.5 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 32,88,700 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 38,465 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

राज्य में आज आए नये मामलों में से अकेले बेंगलुरु में 25,595 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। शहर में 4,514 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में फिलहाल कोविड के 2,50,381 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक कुल 29,99,825 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज संक्रमण की दर 22.30 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).