देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 30,615 नए मामले, 514 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 30,615 नए मामले आने से कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,23,558 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या घट कर 3,70,240 हो गयी है।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारत में कोविड-19 के 30,615 नए मामले आने से कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,23,558 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या घट कर 3,70,240 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 514 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,872 हो गयी है। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 10वें दिन एक लाख से कम दर्ज की गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.94 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 52,887 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण की दैनिक दर 2.45 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत है। इस संक्रामक रोग से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,18,43,446 हो गयी है। संक्रमण के कारण मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 173.86 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 514 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 304 मरीज केरल से थे, जबकि 35 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से कुल 5,09,872 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,451, केरल में 62,681, कर्नाटक में 39,691, तमिलनाडु में 37,946, दिल्ली में 26,081, उत्तर प्रदेश में 23,404 और पश्चिम बंगाल में 21,061 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

