एजेंसी न्यूज

देश में COVID-19 के कारण 2,752 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 85,940

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,752 हो गई और संक्रमितों की संख्या 85,940 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 53,035 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है.

देश में COVID-19 के कारण 2,752 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 85,940
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 16 मई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,752 हो गई और संक्रमितों की संख्या 85,940 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 53,035 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "अभी तक करीब 35.08 प्रतिशत मरीज बीमारी से उबर चुके हैं." कुल संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक 103 लोगों की मौत हुई है. इनमें 49 लोगों की महाराष्ट्र में, 20 की गुजरात में, 10 की पश्चिम बंगाल में, आठ की दिल्ली में, सात की उत्तर प्रदेश में, पांच की तमिलनाडु में, दो की मध्य प्रदेश में और एक-एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक तथा हिमाचल प्रदेश में हुई है.

यह भी पढ़ें: यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, सागर जिले में बांदा के पास ट्रक पलटा- 5 प्रवासी मजदूरों की मौत

देश में अब तक कुल 2,752 लोग इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवा चुके हैं. इनमें से सबसे अधिक 1,068 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. इसके बाद गुजरात में 606, मध्य प्रदेश में 239, पश्चिम बंगाल में 225, राजस्थान में 125, दिल्ली में 123, उत्तर प्रदेश में 95, तमिलनाडु में 71 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई. मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में 36 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोग जान गंवा चुके हैं.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इस बीमारी के कारण 11-11 लोगों की मौत हुई जबकि बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई. झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि असम में दो लोगों ने जान गंवाई. मंत्रालय के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक शख्स की मौत हुई. मंत्रालय ने बताया कि मरने वाले लोगों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं.

शनिवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 29,100 लोग संक्रमित हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 10,108, गुजरात में 9,931, दिल्ली में 8,895, राजस्थान में 4,727, मध्य प्रदेश में 4,595 और उत्तर प्रदेश में 4,057 लोग संक्रमित हैं.

पश्चिम बंगाल में 2,461, आंध्र प्रदेश में 2,307 , पंजाब में 1,935 , तेलंगाना में 1,454 , कर्नाटक में 1,056 , बिहार में 1018, जम्मू-कश्मीर में 1,013 और हरियाणा में 818 मामले सामने आए हैं.

ओडिशा में 672 और केरल में 576 मामले हैं. झारखंड में 203 और चंडीगढ़ में 191 मामले हैं. त्रिपुरा में संक्रमण के 156 मामले, असम में 90, उत्तराखंड में 82, हिमाचल प्रदेश में 76, छत्तीसगढ़ में 66, लद्दाख में 43 मामले हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं. वहीं गोवा में 15, मेघालय और पुडुचेरी में 13-13 मामले हैं. मणिपुर में संक्रमण के तीन मामले हैं. वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).