देश की खबरें | कोविड-19: तेलंगाना में संक्रमण के नए 2,207 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,207 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75,257 हो गई।
हैदराबाद, सात अगस्त तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,207 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75,257 हो गई।
शुक्रवार को सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि 12 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 601 हो गई। इस बुलेटिन में छह अगस्त रात आठ बजे जारी आंकड़ों को समाहित किया गया है।
कुल 2,207 नए मामलों में से 532 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से, 196 रंगारेड्डी से, 142 वारंगल अर्बन से, 136 मामले मेडक्ल-मल्काजगिरि से सामने आए हैं। निर्मल जिले को छोड़कर बाकी 32 जिलों से दहाई में नए मामले सामने आए हैं।
जीएचएमसी कोरोना वायरस संक्रमण से बेहद प्रभावित है। वारंगल अर्बन, करीमनगर और संगारेड्डी में हाल के सप्ताह में संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़े | Landslide in Munnar: भूस्खलन स्थल से अब तक 7 शव बरामद, मंत्री एम एम मणि इडुक्की जाकर लेंगे स्थिति का जायजा.
बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.79 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 2.07 फीसदी है। राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 53,239 है और 21,417 लोगों का इलाज चल रहा है।
राज्य में स्वस्थ होने की दर 70.7 फीसदी है जबकि देश में 67.62 फीसदी है। बुलेटिन में बताया गया कि 84 फीसदी मामलों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब तक राज्य में 5,66,984 नमूनों की जांच हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

