देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 1610 नए मामले, 32 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1610 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29,16,927 और मृतकों की कुल संख्या 36,773 हो गई।

बेंगलुरू, सात अगस्त कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1610 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29,16,927 और मृतकों की कुल संख्या 36,773 हो गई।

विभाग ने बताया कि आज 1640 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 28,55,862 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 24,266 है।

राज्य में वर्तमान में जहां संक्रमण दर 1.08 फीसदी है, वहीं मृत्यु दर 1.98 फीसदी है।

विभाग के मुताबिक, हासन में छह, बेंगलुरू शहरी क्षेत्र और कोलार में पांच-पांच, दक्षिण कन्नड़ में चार, धारवाड़, मांड्या और उडुपी में दो-दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

दक्षिण कन्नड़ में 342, मैसुरू में 141, उडुपी में 131 और हासन में 129 नए मामले सामने आए हैं। बेंगलुरू शहरी जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12,30,138 है, मैसुरू में 1,73,830 और तुमकुरू में 1,18,223 है।

राज्य में अभी तक कुल 3,96,99,877 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 1,47,869 नमूनों की जांच अकेले शनिवार को हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी