जरुरी जानकारी | कोविड-19: ब्रिटेन में कला, संस्कृति, विरासत क्षेत्र के लिए 1.57 अरब पौंड का पैकेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कला, संस्कृति और विरासत क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोविड-19 के प्रभाव से बचाने के लिए 1.57 अरब पौंड के राहत पैकेज की पेशकश की है। इसके तहत इस उद्योग क्षेत्र में काम करने वालों को सस्ता ऋण और अनुदान दिया जाएगा।

लंदन, छह जुलाई ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कला, संस्कृति और विरासत क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोविड-19 के प्रभाव से बचाने के लिए 1.57 अरब पौंड के राहत पैकेज की पेशकश की है। इसके तहत इस उद्योग क्षेत्र में काम करने वालों को सस्ता ऋण और अनुदान दिया जाएगा।

रंगमंच, प्रस्तुति कला, विरासत, ऐतिहासिक स्थल, संग्रहालय, कला दीर्घा, संगीत और स्वतंत्र सिनेमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोग और संगठन काम करते हैं। ये सभी इस पैकेज के तहत मदद पाने के हकदार होंगे। इस पैकेज को रविवार रात को ही पेश किया गया है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

सुनक ने कहा, ‘‘ हमारी विश्व विख्यात कलादीर्घाएं, संग्रहालय, विरासत स्थल, संगीत कार्यक्रम सभागार और स्वतंत्र सिनेमा इत्यादि ना सिर्फ ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है, बल्कि यह सात लाख से अधिक लोगों को रोजगार भी देते हैं। यह ब्रितानी संस्कृति की जीवनधारा है।’’

उन्होंने कहा, इसलिए सरकार उन्हें जरूरी नकद मदद मुहैया करा रही है ताकि वह अपनी आजीविका को चला सकें, लोगों की नौकरियों की सुरक्षा कर सके और उस संस्कृति को जीवंत बनाए रखें जिसके लिए ब्रिटेन की वैश्विक पहचान है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

सुनक, भारतीय कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. नारायणमूर्ति के दामाद हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के सांस्कृतिक और विरासत संस्थानों को पहले ही वित्तीय मदद दी गयी है। इसमें ऋण और कोरोना वायरस संकट के रोजगार की रक्षा करने वाली योजना के तहत लाभ उठाना शामिल है।

ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्रालय ने कहा कि नया राहत पैकेज देश के संस्कृति क्षेत्र में किया गया अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह देशभर के सांस्कृतिक और विरासत संगठनों को इस महामारी से बचाने और जीवनदान देने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि यह पैसा भविष्य की पीढ़ियों के लिए देश की कला और संस्कृति को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\