जरुरी जानकारी | कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 8.5 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.5 प्रतिशत घटकर 1,244.45 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 1,360.20 करोड़ रुपये था।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.5 प्रतिशत घटकर 1,244.45 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 1,360.20 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने सोमवार को बताया कि समीक्षावधि में उसका शुद्ध लाभ हालांकि जनवरी-मार्च तिमाही के समान ही रहा। वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में बैंक को 1,266.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

समीक्षावधि में बैंक की कुल एकल आय 7685.40 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 7,944.61 करोड़ रुपये थी।

बैंक का फंसे कर्ज के लिए प्रावधान 30 जून को समाप्त तिमाही में बढ़कर 962.01 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 316.76 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

हालांकि यह इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में रहे 1,047.47 करोड़ रुपये के प्रावधान से कम है।

समीक्षावधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए(उसके सकल ऋण का 2.70 प्रतिशत रहा जो 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 2.19 प्रतिशत था। मूल्य के आधार पर आलोच्य तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 5,619.33 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,613.52 करोड़ रुपये था।

आलोच्य अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीएस उसके शुद्ध ऋण का 0.87 प्रतिशत रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 0.73 प्रतिशत था। मूल्य के हिसाब से यह क्रमश: 1,777.10 करोड़ रुपये और 1,524.38 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.1 प्रतिशत घटकर 1,852.59 करोड़ रुपये रहा। यह 2019-20 की समान अवधि में 1,932.21 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक की एकीकृत कुल आय 12,323.15 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल समान अवधि में 12,129.56 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान