कोरियाई रक्षा मंत्री Suh Wook ने भारतीय सेना के पैराट्रूपर के अभ्यास का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने यहां शनिवार सुबह भारतीय सेना के पैराट्रूपर के अभ्यास का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo Credits: ANI)

आगरा (उप्र), 27 मार्च : भारत (India) दौरे पर आए दक्षिण कोरिया (South Korea) के रक्षा मंत्री सुह वूक (Defense Minister Suh Wook) ने यहां शनिवार सुबह भारतीय सेना (Indian Army) के पैराट्रूपर के अभ्यास का जायजा लिया. वूक द्विपक्षीय रक्षा एवं सैन्य सहयोग को बढ़ाने के मकसद से तीन दिवसीय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे. भारतीय थलसेना प्रमुख एम एम नरवणे ने भी करीब आधा घंटा चले इस अभ्यास का निरीक्षण किया. इस अभ्यास में 25 पैराट्रूपर ने हिस्सा लिया. इस अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर ने ‘कॉम्बैट फ्री फॉल’ का प्रदर्शन किया. उन्होंने करीब 12,000 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई.

इसके बाद करीब 80 पैराट्रूपर ने ‘स्टैटिक लाइन’ कूद का प्रदर्शन किया. उन्होंने करीब 1,250 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई. अभ्यास में कुल 650 जवानों ने हिस्सा लिया. इसके बाद, वूक भारतीय थलसेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल गए. इस अस्पताल ने 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र एवं दक्षिण कोरियाई कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई थी. यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से DRDO के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, भारतीय उद्योग द्वारा डिजाइन और निर्माण उत्‍पादन करने वाले 108 सिस्टम एंड सबसिस्टम की लिस्ट सौंपी

दक्षिण कोरिया भारत में हथियार एवं सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने वाला एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है. दोनों देशों ने 2019 में विभिन्न थल एवं नौसैन्य प्रणालियों के संयुक्त निर्माण में सहयोग के खाके को अंतिम रूप दिया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वूक ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था. यह पार्क कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की स्मृति में बनाया गया है. वूक ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के संबंध में सिंह के साथ व्यापक मामलों पर वार्ता की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड