एजेंसी न्यूज

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में FORDO ने 11 दिन बाद हड़ताल को स्थगित किया

उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में FORDO ने 11 दिन बाद हड़ताल को स्थगित किया

नयी दिल्ली, 23 अगस्त : उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा.

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने आज देशभर में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से काम पर लौटने की अपील की. एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय की अपील के मद्देनजर और मरीजों के हित में एफओरआरडीए ने अपने सभी सदस्यों से हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित करने और शुक्रवार से अपने काम पर लौटने का अनुरोध किया है. यह भी पढ़ें :Pune Minor Sexual Harassment Case: नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक फरार, प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

एफओआरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि हड़ताल को सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया है और वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मियों की मांगों से संबंधित रुख पर नजर रहे हैं और दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).