कोलकाता, 26 फरवरी कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने बुधवार को अपने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को हिंदी माध्यम स्कूलों में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द करने और इस वर्ष ईद-उल-फितर की छुट्टी एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
केएमसी के नगर आयुक्त द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के बाद निगम के शिक्षा विभाग के मुख्य प्रबंधक ने एक भूल-सुधार पत्र जारी कर छुट्टियों से जुड़े पुराने आदेश को रद्द कर दिया। पत्र में कहा गया कि है आदेश में ‘‘अनजाने में मुद्रण संबंधी गलतियां’’ हुई थीं।
पच्चीस फरवरी की तारीख वाले इस नोटिस पर केएमसी के शिक्षा विभाग के मुख्य प्रबंधक के हस्ताक्षर हैं।
मीडिया को जारी बयान में नगर निगम आयुक्त ने कहा कि ‘‘हिंदी माध्यम केएमसीपी स्कूलों के लिए अवकाश सूची के बारे में आदेश केएमसी के सक्षम प्राधिकारी से कोई सहमति प्राप्त किए बिना जारी किया गया था।’’
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान में कहा गया है कि इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बयान में कहा गया कि चूंकि यह आदेश निगम के सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना जारी किया गया था, इसलिए इसे रद्द किया जाता है।
इसमें कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार की छुट्टियों की सूची को मौजूदा मानदंडों के अनुसार बनाए रखते हुए एक संशोधित आदेश जारी किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY