देश की खबरें | नीट अभ्यर्थियों के लिए कोलकाता मेट्रो की विशेष सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण कोलकाता मेट्रो की सेवा लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद रविवार को फिर से शुरू हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 13 सितंबर कोविड-19 महामारी के कारण कोलकाता मेट्रो की सेवा लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद रविवार को फिर से शुरू हो गई।

मेट्रो सेवा की फिर से शुरूआत नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष ट्रेन चलाने के साथ की गई।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 17 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान.

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि सामान्य सेवा सोमवार से बहाल की जाएगी और कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी तथा अन्य नियमों का ध्यान रखा जाएगा।

विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ मेट्रो स्टेशनों के बाहर पूर्वाह्न दस बजे के पहले से ही कतारबद्ध दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Police Chargesheet: दिल्ली हिंसा मामले में सीताराम येचुरी का नाम, कांग्रेस संसद में उठाएगी मुद्दा.

उत्तर-दक्षिण लाइन के सिरों पर स्थित नवापारा और कवि सुभाष स्टेशन से पहली ट्रेन शुरू हुई।

पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र देखने के बाद उन्हें स्टेशन के भीतर जाने की अनुमति दी।

इसके अतिरिक्त टिकट लेने से पहले यात्रियों की थर्मल जांच की गई और उन्हें हाथों को सेनिटाइज करने की सुविधा दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो की विशेष सेवा हर 15 मिनट के अंतराल पर शाम सात बजे तक चलती रहेगी।

उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम लाइन पर सामान्य यात्री सेवा सोमवार से बहाल होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\