देश की खबरें | कोलकाता मेट्रोः दुर्गा पूजा के दौरान अधिक सेवाएं संचालित की जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव की भीड़ को नियंत्रित के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन 10 और 11 अक्टूबर को उत्तर-दक्षिण गलियारा पर सुबह चार बजे तक 248 सेवाएं संचालित करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, एक अक्टूबर दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव की भीड़ को नियंत्रित के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन 10 और 11 अक्टूबर को उत्तर-दक्षिण गलियारा पर सुबह चार बजे तक 248 सेवाएं संचालित करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सप्तमी और अष्टमी-नवमी के दिन दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया मार्ग पर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से रात एक बजकर दो मिनट तक तथा तड़के तीन बजकर 38 मिनट से तड़के चार तक ट्रेन चलेंगी।

उन्होंने बताया कि दशमी (12 अक्टूबर) के दिन दोपहर एक बजे से मध्य रात्रि तक 174 सेवाएं संचालित की जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि षष्ठी (नौ अक्टूबर) को त्योहार की शुरुआत के उपलक्ष्य में कोलकाता मेट्रो सुबह छह बजकर 50 मिनट से मध्य रात्रि तक 288 सेवाएं संचालित करेगी।

ग्रीन लाइन-एक पर 'सप्तमी-अष्टमी/नवमी' पर 64 सेवाएं, 'दशमी' पर 48 सेवाएं और 'षष्ठी' पर 106 सेवाएं संचालित की जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि ग्रीन लाइन-दो पर 'सप्तमी-अष्टमी/नवमी' पर 118 सेवाएं और 'दशमी' पर 80 सेवाएं संचालित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\