देश की खबरें | कोलकाता स्थित मिठाई की दुकान ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिये 'संदेश' की शुरूआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में मिठाई दुकानों की एक प्रतिष्ठित श्रृंखला ने एक नया आइटम बाजार में पेश किया है जिसके बारे में यह दावा किया गया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं।
कोलकाता, नौ जून कोलकाता में मिठाई दुकानों की एक प्रतिष्ठित श्रृंखला ने एक नया आइटम बाजार में पेश किया है जिसके बारे में यह दावा किया गया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं।
एक दुकान के मालिक सुदीप मलिक ने बताया कि इस मिठाई का नाम 'इम्यूनिटी संदेश' रखा गया है जिसमें 15 जड़ी बूटी एवं मसाले हैं, इनमें हल्दी, तुलसी, केसर और इलाइची है ।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा.
उन्होंने बताया कि संदेश में चीनी के बदले हिमालय से लाए गए शहद का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसे खाने के बाद ग्राहकों की इम्युनिटी : रोग प्रतिरोधक क्षमता : बढ़़े ।
इसके मालिक बलराम मलिक राधारमण मलिक ने कहा, '‘हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि यह कोरोना वायरस संक्रमण का एंटीडोट है । वायरस के बारे में माना जाता है कि यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, और संदेश लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है ।'’
अप्रैल में एक अन्य लोकप्रिय मिठाई दुकान ने ‘कोरोना संदेश’ पेश किया था, जिसका आकार वायरस की तरह है और जागरूकता अभियान के तहत यह ग्राहकों को मुफ्त में दिया जा रहा था ।
‘ संदेश’ पश्चिम बंगाल की एक लोकिप्रिय मिठाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)