देश की खबरें | पिता बनने से पहले मेरीकोम से सीख लेना चाहते हैं कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं लेकिन इससे पहले भारतीय कप्तान खेल और पिता की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने के लिये छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एम सी मेरीकोम से सीख लेना चाहते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं लेकिन इससे पहले भारतीय कप्तान खेल और पिता की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने के लिये छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एम सी मेरीकोम से सीख लेना चाहते हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह स्टार मुक्केबाज और चार बच्चों की मां मेरीकोम के बताये गये रास्ते पर चलना चाहते हैं। कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के यहां अगले साल जनवरी में पहला बच्चा आने वाला है।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

कोहली ने मेरीकोम से इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि माता पिता की भूमिका और व्यस्त करियर के बीच संतुलन बनाने के बारे में बात करने के लिये आपसे बेहतर कोई और हो सकता है। ’’

इन दोनों के बीच बातचीत से पहले छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज ने कोहली और अनुष्का को बधाई दी।

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोहली ने अब भी रिंग में अपना दबदबा बनाने की इच्छा रखने वाली 37 वर्षीय मेरीकोम से पूछा, ‘‘आप एक मां हैं। आपने अभ्यास, इतनी अधिक चैंपियनशिप में भाग लेना, यह सब कैसे किया। आपने कैसे संतुलन बनाया। ’’

मेरीकोम ने कहा कि परिवार की सहायता के बिना यह संभव नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘शादी के बाद मेरे पति मेरा मजबूत पक्ष रहे हैं। उन्होंने मुझे बहुत अधिक सहयोग दिया। मैं जो चाहती हूं उन्होंने उस हर चीज का ख्याल रखा। वह आदर्श पति और पिता हैं। इसके अलावा मेरे बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।’’

कोहली ने कहा कि मेरीकोम ने जो राह दिखायी है उसका कोई भी माता पिता अनुसरण कर सकते हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘आप देश की महिलाओं ही नहीं बल्कि हर किसी के लिये आदर्श हैं। आपने तमाम विपरीत परिस्थितियों और कम सुविधाओं तथा अन्य चुनौतियों के बावजूद खेल में इतना कुछ हासिल किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप आगे बढ़ती रही और अपनी राह सुगम बनाती रही। यह ऐसा है जो हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। मैं यही कहना चाहता हूं कि आप हम सभी के लिये प्रेरणा हो। मैं आपसे यह सवाल पूछकर वास्तव में स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘हम माता पिता बनने वाले हैं। आपने जो कुछ किया है हम उससे प्रेरणा लेते हैं। हम आपके बताये रास्ते पर ही आगे बढ़ेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\