खेल की खबरें | आरसीबी के ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम में कोहली-पडिक्कल, स्टेन-सैनी बने जोड़ीदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने के लिये एक अनोखा ‘मेंटरशिप कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसमें टीम के युवा क्रिकेटरों को उनकी तरह की सोच रखने वाले सीनियर से जोड़ा जा रहा है जो उसके कौशल को निखार सकता है।

अबुधाबी, एक अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने के लिये एक अनोखा ‘मेंटरशिप कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसमें टीम के युवा क्रिकेटरों को उनकी तरह की सोच रखने वाले सीनियर से जोड़ा जा रहा है जो उसके कौशल को निखार सकता है।

आरसीबी के कोच माइक हेसन ने इस अनोखी पहल के बारे में बताया कि टीम के प्रत्येक क्रिकेटर को टीम के दूसरे खिलाड़ी के साथ जोड़ा गया है जिसमें हर किसी को सीखने, संरक्षक बनने और अपना अनुभव साझा करने का मौका दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े | MI vs KXIP IPL 2020: आज शेख जाएद स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के सामनें होगी मुंबई इंडियंस, टीमें करेंगी नई शुरुआत.

उदाहरण के लिये युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कप्तान विराट कोहली से जबकि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन से जोड़ा गया है।

हेसन ने टीम के ट्विटर पेज पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘मेंटरशिप कार्यक्रम ऐसा है जिसको लेकर साइमन कैटिच काफी उत्साहित हैं। कई खेलों में ऐसा हो रहा है। जब आपके पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कि अपना अनुभव साझा करने के इच्छुक होते हैं तो यह अनुभव हासिल करने का का अच्छा मौका होता है। सबसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं और पुराने खिलाड़ी भी युवाओं से कुछ सीख लेते हैं। ’’

यह भी पढ़े | RR vs KKR, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हराया.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम देखते हैं कि हम किसके साथ जोड़ी बना रहे हैं और किनके बारे में हम सोचते हैं कि वे अभ्यास से इतर कुछ समय साथ में बिता सकते हैं। एक दूसरे को समझकर खेल पर बात कर सकते हैं। ’’

हेसन ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये नवदीप सैनी को डेल स्टेन से जोड़ा है। स्टेन ने तेज गेंदबाजी में बहुत कुछ हासिल किया है और खेल को बारीकी से समझते हैं। नवदीप सैनी प्रतिभाशाली है और तेज गेंदबाजी करना चाहता है इसलिए इन दोनों का एक साथ बैठकर तेज गेंदबाजी पर बात करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ’’

उन्होंने कहा कि पडिक्कल के लिये कोहली से बेहतर मेंटर दूसरा कोई नहीं हो सकता।

हेसन ने कहा, ‘‘देवदत्त पडिक्कल की विराट कोहली के साथ जोड़ी है। एक युवा खिलाड़ी के लिये उनसे बेहतर मेंटर नहीं हो सकता है। वे महत्वाकांक्षी हैं और बल्लेबाजी क्रम में एक ही स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खिलाड़ियों को आपस में एक दूसरे के करीब लाने का हिस्सा है।

हेसन ने कहा, ‘‘खिलाड़ी जितना एक दूसरे के करीब आते हैं तो इसके बाद जब वे मैदान पर होते हैं तो दबाव की परिस्थितियों में एक टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं। ’’

आरसीबी ने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है। उसका अगला मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\