खेल की खबरें | वनडे में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़कर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए ।
कैनबरा, दो दिसंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़कर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए ।
कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के दौरान यह रिकार्ड बनाया ।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd ODI 2020: एडम जाम्पा के इस खतरनाक गेंद पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, देखें वीडियो.
कोहली को मैच से पहले इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 23 रन की जरूरत थी । उन्होंने अपनी 242वीं पारी में सीन एबोट की गेंद पर 13वें ओवर में एक रन लेकर यह रन पूरे किये ।
तेंदुलकर 300 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे ।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd ODI 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 12 हजार रन बनाने वाले भारत के बनें दुसरे खिलाड़ी.
भारतीय कप्तान का वनडे में औसत 60 के करीब है और उनके नाम 43 शतक तथा 59 अर्धशतक है । उन्होंने 2008 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था ।
वह बुधवार को 63 गेंद में 78 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कारे को कैच देकर आउट हुए ।
तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे में 44 . 83 की औसत से 18426 रन बनाये जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल थे ।
मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)