एजेंसी न्यूज

अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने से कोच्चि की वायु गुणवत्ता खराब हुई

ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने के कारण कोच्चि के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता खराब पाई गई. इस बीच केरल सरकार तीन दिन से सुलग रही आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने से कोच्चि की वायु गुणवत्ता खराब हुई
दिल्ली वायु प्रदूषण (Photo: PTI)

कोच्चि (केरल), 5 मार्च : ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने के कारण कोच्चि के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता (Air Quality) खराब पाई गई. इस बीच केरल सरकार तीन दिन से सुलग रही आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस के अनुसार, सुबह सात बजे से 25 अग्निशमन इकाइयां और भारतीय नौसेना एवं भारत पेट्रोलियम की इकायां आग बुझाने में जुटी हैं.

क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अब आग पर काबू पा लिया गया है. उम्मीद है कि शाम तक यह बुझ जाएगी.”

हालांकि, आग जलते रहने के कारण उत्पन्न हानिकारक धुएं से संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के कुछ हिस्सों की वायु गुणवत्ता खराब हो गई. यह भी पढ़ें : राजस्थान भाजपा में खींचतान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जन्मदिन पर दिखाई ताकत, पूनिया की अलग राह

केरल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, कोच्चि की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों का स्तर निर्धारित मानकों से काफी ऊपर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).