खेल की खबरें | गोधूलि में मैच खेलने की तैयारी में जुटी केकेआर की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कुछ मैच गोधूलि में खेलने होंगे और इस चुनौती से निपटने के लिये टीम संयुक्त अरब अमीरात के हालात से आदी होने में जुटी है।

अबुधाबी, दो सितंबर दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कुछ मैच गोधूलि में खेलने होंगे और इस चुनौती से निपटने के लिये टीम संयुक्त अरब अमीरात के हालात से आदी होने में जुटी है।

ज्यादातर मैच स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होंगे जब सूरज की रोशनी भी होगी और अंधेरा होना शुरू होगा इसलिये इस समय खेल पर असर पड़ेगा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि टीम सुनिश्चित करना चाहती है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिये तैयार रहें।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

नायर ने केकेआर डॉट इन से कहा, ‘‘हमारे काफी मैच शाम के हैं। इसलिये हम इसे ध्यान में रख रहे हैं कि यहां मैच छह बजे शुरू होंगे। हमें गोधूलि में खेलना होगा जो क्रिकेट में काफी मुश्किल होता है क्योंकि इसमें छाया होती है और आप गेंद को अलग तरह से देखते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हम दोनों परिस्थितियों - दोपहर और शाम का आदी होने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन के मैच भी होंगे। हम जानते हैं कि यहां तापमान काफी ज्यादा होता है जो 40 से 44 डिग्री तक चला जाता है। ’’

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

उन्होंने कहा कि शाम में खुले मैदान में हवा चलने से गेंद थोड़ा मूव करती है और खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाना होगा।

नायर ने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों के आदी हो रहे हैं। यह बहुत ही अलग है। काफी खिलाड़ी यहां नहीं खेले हैं। इसलिये उनके लिये अनुकूलित होना और दिन के अलग समय में खेलना कैसा होता है, जानना जरूरी है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\