खेल की खबरें | केकेआर खिलाड़ियों को डोनाल्डसन से अभ्यास के टिप्स मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व ओलंपिक फर्राटा धावक क्रिस डोनाल्डसन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के ताकत और अनुकूलन कोच होंगे ।

अबु धाबी , 24 अगस्त पूर्व ओलंपिक फर्राटा धावक क्रिस डोनाल्डसन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के ताकत और अनुकूलन कोच होंगे ।

डोनाल्डसन 1996 और 2000 ओलंपिक में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । इसके अलावा वह 1998 और 2006 राष्ट्रमंडल खेल में भी खेले हैं । वह चार गुणा सौ मीटर रिले टीम का हिस्सा थे और अभी भी उनके नाम राष्ट्रीय रिकार्ड है ।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

उन्होंने ग्रुप वीडियो कॉल के जरिये केकेआर के खिलाड़ियों को ‘बेडरूम वर्कआउट रूटीन’ टिप्स दिये ।

केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा ,‘‘मैं खिलाड़ियों को वह करने के लिये नहीं कह सकता जो मैं नहीं कर सकता । मैने सुना है कि इस साल खिलाड़ियों और कोचों की कमीजें काफी ‘टाइट’ रहने वाली है तो मुझे अपने वजन पर नियंत्रण रखना होगा ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

उन्होंने कहा कि वह अभ्यास का पूरा मजा ले रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी अभी डोनाल्डसन को जान रहे हैं । उसने शानदार अभ्यास टिप्स दिये हैं जो थोड़े कठिन है और अगर आपने लंबे समय से अभ्यास नहीं किया है तो उन्हें नहीं कर सकते ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड