एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | केकेआर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 115 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को आईपीएलल के मैच में आठ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया ।

खेल की खबरें | केकेआर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 115 रन पर रोका

दुबई, तीन अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को आईपीएलल के मैच में आठ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया ।

सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ । उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे । केकेआर के गेंदबाज टिम साउदी और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती तथा सुनील नारायण के सामने कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका ।

प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स की शुरूआत बहुत खराब रही । रिधिमान साहा साउदी की दूसरी ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए और वह खाता भी नहीं खोल सके थे ।

जैसन रॉय (10) चौथे ओवर में शिवम मावी की गेंद पर साउदी को कैच देकर लौटे । कप्तान केन विलियमसन ने 21 गेंद में 26 रन बनाये और वह क्रीज पर जमते नजर आ रहे थे लेकिन शाकिब अल हसन ने उन्हें पवेलियन भेजकर सनराइजर्स को सबसे करारा झटका दिया । सनराइजर्स का स्कोर 6 . 5 ओवर के बाद तीन विकेट पर 38 रन था ।

निचले क्रम पर प्रियम गर्ग (21) और अब्दुल समाद (25) ने साझेदारी बनाने की कोशिश की। गर्ग को चक्रवर्ती ने डीप मिडविकेट पर राहुल त्रिपाठी के हाथों लपकवाया जबकि जैसन होल्डर (दो) उनके अगले ओवर में आउट हुए ।

समाद ने आखिरी पांच ओवरों में तीन छक्के लगाये लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में साउदी की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे । भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल सात सात रन बनाकर नाबाद रहे ।

केकेआर के लिये बीच के ओवरों में शाकिब और नारायण ने किफायती गेंदबाजी की । नारायण ने चार ओवर में 12 ही रन दिये । वहीं शाकिब ने 20 रन देकर एक विकेट लिया । साउदी, मावी और चक्रवर्ती को दो दो विकेट मिले ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).