एजेंसी न्यूज

नागपुर: कोराडी इलाके में पतंग का पीछा कर रहा बच्चा आए ट्रेन की चपेट में, घटनास्थल पर हुई मौत

महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी इलाके में पतंग का पीछा कर रहे 12 साल के बच्चे की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई. मृतक इलाके की झुग्गी बस्ती के पास एक पुल के नीचे रहता था.

नागपुर: कोराडी इलाके में पतंग का पीछा कर रहा बच्चा आए ट्रेन की चपेट में, घटनास्थल पर हुई मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नागपुर, 7 जनवरी: महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी इलाके में पतंग (Kite) का पीछा कर रहे 12 साल के बच्चे की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई, जब एंटा सोलंकी पंतग का पीछा करते-करते रेल की पटरी तक पहुंच गया और इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. मृतक (Died) इलाके की झुग्गी बस्ती के पास एक पुल के नीचे रहता था. उल्लेखनीय है कि बीते साल जनवरी महीने में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था.

जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र में पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे आठ वर्षीय बालक का गला मांझे-पतंग उड़ाने वाली डोरी: से कटने से मौत हो गई. पुलिस उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार ने बताया कि नितिन अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था. तभी फोफनार के पास सड़क किनारे खेल रहे बच्चों की पतंग का मांझा उसके गले में फंस गया और इससे उसका गला बुरी तरह से कट गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: राष्ट्र्रीय राजधानी में अज्ञात व्यक्ति से कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि बाइक की टंकी पर बैठा बालक हादसे का शिकार हो गया, जबकि उसके पिता को बड़ी देर तक इस बात का पता नहीं चला और उन्होने गाड़ी चलाना जारी रखा. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बालक की मां भी बाइक पर पीछे बैठी थीं. उन्होंने बताया कि गला कटने से जब बालक बेहोश हो गया और अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).