देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब 16 साल के एक किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। बच्ची रक्षाबंधन पर अपने नाना-नानी के घर आयी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, छह अगस्त राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब 16 साल के एक किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। बच्ची रक्षाबंधन पर अपने नाना-नानी के घर आयी थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 30 जुलाई को घंटोली इलाके में हुई। इस संबंध में बच्ची की मां ने बुधवार को शिकायत दर्ज करायी।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir Police: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवाद से जुड़ने के बाद नए आतंकियों का जीवन काल अब 1 से 90 दिन.

घंटोली के थाना प्रभारी बन्नालाल ने बताया कि आरोपी किशोर और बच्ची रिश्तेदार हैं। किशोर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को बच्ची के मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसकी गवाही दर्ज हुई।

यह भी पढ़े | बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने बिजली के चपेट में आने से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा की : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बन्नालाल ने शिकायत के आधार पर बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ घंटोली आयी थी। उनका आरोप है कि टॉफी का लालच देकर किशोर बच्ची को पड़ोस में स्थित अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोर बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कराने में इसलिए देरी हुई क्योंकि बच्ची का पिता यहां नहीं था और उसकी मां पर परिजन पुलिस में नहीं जाने का दबाव बना रहे थे।

बन्नालाल ने बताया कि जब बच्ची के पिता ने वापस आने के बाद घटना के बारे में जाना तो तुरंत शिकायत दर्ज कराने को कहा।

पुलिस ने भादंसं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\