एजेंसी न्यूज

Vrindavan Rape Case: वृंदावन में किशोर ने पांच साल की बालिका को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश में वृन्दावन क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ किशोर वय बालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक यह मामला बृहस्पतिवार का है.

Vrindavan Rape Case: वृंदावन में किशोर ने पांच साल की बालिका को बनाया हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मथुरा, 28 नवम्बर : उत्तर प्रदेश में वृन्दावन क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ किशोर वय बालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक यह मामला बृहस्पतिवार का है. तब दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छटीकरा गांव का एक किशोर पड़ोस की पांच वर्ष की बच्ची को टॉफी खिलाने का लालच देकर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक सुनसान मकान में ले गया और वह वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर गांव से फरार हो गया.

बच्ची जब घर पहुंची तो उसे गुमसुम देख परिजनों ने उससे उसका कारण पूछा लेकिन उसने उस दिन डर के मारे कुछ नहीं बताया. परंतु, शुक्रवार को उसने पूरी घटना बता दी. उसके बाद परिजन उसे इलाके की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत ले गए और तहरीर देकर मामला दर्ज करने की फरियाद की. यह भी पढ़ें : किसानों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, पराली जलाना नहीं होगा अब अपराध

थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, प्राथमिक स्तर पर घटना की जांच करने के पश्चात कल शाम ही मामला दर्ज कर लिया गया और फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर किया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).