नागपुर में किशोर ने एक व्यक्ति के परिवार को बंधक बनाया
नागपुर में एक कारोबारी के परिवार को कथित रूप से खिलौने वाली बंदूक से बंधक बनाने वाले किशोर को नाटकीय ढंग से शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि किशोर का ध्यान भटकाने के लिए उसपर खिड़की से पांच लाख रुपये कीमत के नोट फेंके गए.
नागपुर, चार जून: नागपुर में एक कारोबारी के परिवार को कथित रूप से खिलौने वाली बंदूक से बंधक बनाने वाले किशोर को नाटकीय ढंग से शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि किशोर का ध्यान भटकाने के लिए उसपर खिड़की से पांच लाख रुपये कीमत के नोट फेंके गए. हुदकेश्वर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक किशोर दोपहर दो बजे यहां पिपला इलाके में बिल्डर का काम करने वाले राजू वैद्य के घर में घुसा और बंदूक की नोक पर वैद्य के परिवार को बंधक बना लिया.
उन्होंने कहा, ''उसने वैद्य को फोन कर परिवार को छोड़ने के लिये 50 लाख रुपये मांगे. वैद्य ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और एक टीम उनके घर रवाना हुई. वैद्य ने किशोर को अपनी बातों में लगाए रखा और खिड़की के जरिये पांच लाख रुपये उसे देने की बात कही. इस बीच, सादी वर्दी में वहां पहुंची पुलिस टीम पिछले दरवाजे से घर में घुस गई.''
यह भी पढ़ें- Maharashtra: नागपुर में 7 महीने के बच्चे को मां ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने माता-पिता को समझाया
अधिकारी ने कहा कि टीम ने किशोर को पकड़ लिया, जो खिलौने वाली बंदूक लहरा रहा था. उसने पुलिस को बताया कि उसका कैटरिंग का कारोबार कोरोना वायरस पाबंदियों के चलते बंद हो गया, इसलिये उसने इस अपराध को अंजाम देने का प्रयास किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

