देश की खबरें | मप्र में किसान महापंचायत, नए कृषि कानूनों को वापस लेने की केन्द्र से की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित किसान महापंचायत में केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए विवादास्पद कानूनों को वापस लेने की मांग की।

रतलाम (मध्यप्रदेश), चार मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित किसान महापंचायत में केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए विवादास्पद कानूनों को वापस लेने की मांग की।

प्रदेश के रतलाम जिले के डेलनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू हरियाणा) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, कांग्रेस नेता और भारत कृषक समाज के अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य किसान नेता शामिल थे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसान महापंचायत का आयोजन जरूर किया लेकिन लेकिन वह मंच पर मौजूद नहीं रहे।

महापंचायत से पहले पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसान महापंचायत गैर राजनीतिक आयोजन है।

सिंह ने कहा, ‘‘किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ हम देश में आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त एकता मंच का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस ने संसद में और बाहर इन कानूनों का विरोध किया है।’’

उन्होंने बताया कि इन कानूनों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जारी किया गया पर्चा वितरित किया है।

दिग्विजय सिंह किसान महापंचायत के मंच पर नहीं बैठे। उन्होंने कहा कि गत सितंबर में बनाये गये केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किसान महापंचायत को मिल रहा है।

यहां आयोजित किसान महापंचायत में वक्ताओं ने दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर के अंत से जारी आंदोलन का समर्थन किया और कानूनों को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से की।

महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता चढूनी ने आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों के तहत विदेशी फसलें भारत में यहां के किसानों की उपज की कीमत पर बेची जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन कानूनों के लागू होने से किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और वह अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होगा।’’ चढूनी ने कहा कि यह देश के लोगों और कॉर्पोरेट के बीच की लड़ाई है।

किसान नेता अरुण यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता ‘‘हम इन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसान महापंचायत एक गैर राजनीतिक आयोजन है और इसे लोगों का समर्थन मिल रहा है। यादव ने कहा कि आठ मार्च को श्योपुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है इसमें किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होगें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\