एजेंसी न्यूज

IPL 2021: आईपीएल 2021 में नए अवतार में नजर आएगी KXIP, जानिए किस नाम से मैदान में उतरेंगे पंजाब के शेर

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदल लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में यह पंजाब किंग्स टीम कहलायेगी. किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की उन आठ टीमों में से है जिसने यूएई में पिछला सत्र खेला था.

IPL 2021: आईपीएल 2021 में नए अवतार में नजर आएगी KXIP, जानिए किस नाम से मैदान में उतरेंगे पंजाब के शेर
किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली, 15 फरवरी: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने अपना नाम बदल लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले सत्र में यह पंजाब किंग्स (Punjab Kings) टीम कहलायेगी. किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल (IPL) की उन आठ टीमों में से है जिसने यूएई में पिछला सत्र खेला था.

बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, 'टीम लंबे समय से नाम बदलने की सोच रही थी और लगा कि इस आईपीएल से पहले यह करना सही होगा. यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है.'

मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है. टीम एक बार उपविजेता रही और एक बार तीसरे स्थान पर रही.

अगला आईपीएल अप्रैल में शुरू होगा और उसके लिये नीलामी गुरूवार को होनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).