विदेश की खबरें | किम की आंतरिक एकता के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई करने की योजना

यह किम के कोविड-19 महामारी और वृहद आर्थिक मुश्किलों से निपटने के लिए आंतरिक एकता बनाए रखने की कवायद का हिस्सा है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की रविवार को हुई बैठक में किन कृत्यों का जिक्र किया गया।

कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है कि संभवत: ऐसे कथित कृत्यों पर यह कार्रवाई किम की अपने लोगों पर पकड़ मजबूत करने और घरेलू मुश्किलों के परिदृश्य में अपने नेतृत्व के पक्ष में उन्हें रखने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।

आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने अपनी खबर में कहा कि किम और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग समेत गैर-क्रांतिकारी कृत्यों के खिलाफ अधिक गहन संघर्ष छेड़ने पर चर्चा की।

केसीएनए की खबर के अनुसार, किम ने पार्टी के ‘‘अखंड नेतृत्व’’ और ‘‘मजबूत अनुशासन के जरिए पार्टी की व्यापक राजनीतिक गतिविधियों’’ को बढ़ावा देने का आदेश दिया।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उत्तर कोरिया द्वारा पाबंदियां बढ़ाए जाने से देश की आर्थिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

उत्तर कोरिया ने 12 मई को स्वीकार किया था कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण लोग संक्रमित हुए थे और केवल 72 लोगों की मौत हुई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)