देश की खबरें | केआईआईएफबी विवाद : केरल के वित्त मंत्री ने ईडी की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आलोचना की, जिसने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से उधार लेने के मामले में राज्य द्वारा संचालित केआईआईएफबी के खिलाफ कथित तौर पर जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि एजेंसी राजनीति से प्रेरित तरीके से हस्तक्षेप कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 नवंबर केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आलोचना की, जिसने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से उधार लेने के मामले में राज्य द्वारा संचालित केआईआईएफबी के खिलाफ कथित तौर पर जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि एजेंसी राजनीति से प्रेरित तरीके से हस्तक्षेप कर रही है।

वह मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनमें दावा किया गया था कि ईडी को रिजर्व बैंक से जवाब मिला कि ‘केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड’ (केआईआईएफबी) ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से धन उधार लेने की मंजूरी प्राप्त की है।

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

एजेंसी ने पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों से उधार लेने के लिए बोर्ड को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बारे में रिजर्व बैंक से जानकारी मांगी थी।

इसाक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बोर्ड ने पत्रों के माध्यम से रिजर्व बैंक से अनुमति मांगी थी और हमें मंजूरी मिली थी।’’

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने खुद को एक ऐसी संस्था में बदल दिया है जो राजनीतिक रूप से प्रेरित हस्तक्षेप में शामिल है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने विधानसभा को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें केआईआईएफबी द्वारा उधार लेने के मॉडल को असंवैधानिक बताया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\